1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kashi को योजनाओं की सौगात, Smart City से आसान हो जायेगा लोगों का जीवन

हर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया आठ योजनाओं का शिलान्यास, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Oct 2017, 6:50 PM IST

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना

वाराणसी. नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी को आठ योजनाओं की सौगात दी है। स्मार्ट सिटी पर एक तारांकित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि काशी को स्मार्ट सिटी बन जाने से लोगों को बड़ा लाभ होगा। लोगों का जीवन आसान हो जाने के साथ तकनीक के सहयोग से उनका समय भी बचेगा।
यह भी पढ़े:-कही जरायम की दुनिया से कनेक्शन तो नहीं ठेकेदार विशाल सिंह की


नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सर्किट हाउस में जाकर आठ महत्वपूर्ण योजनाओं को शिलान्यास किया है। इसके तहत शहर के कुंड व सड़कों की स्थिति सुधारी जायेगी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने करसड़ा में सीएमडी वेस्ट प्लांट, चेतगंज वार्ड में विवेकानंद कालोनी, कमच्छा से शंकुलधारा पोखरा, शीतला मंदिर से रहीम बाबा तक का मार्ग आदि जगहों के कुंड, सड़क, पेयजल आपूर्ति आदि की व्यवस्था सुधारी जायेगी।
यह भी पढ़े:-सम्मपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आंदोलन जारी, कर्मचारियों ने किया जूता पॉलिश

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को सभी सुविधा देना चाहते हैं
एक तारांकित होटल में स्मार्ट सिटी पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि काशी का विकास के लिए पीएम मोदी ने कई योजना चलायी है। काशी के लोगों को सौभाग्य है कि पीएम मोदी उनके सांसद है। काशी को स्मार्ट सिटी बन जाने के बाद लोगों को जीवन बदल जायेगा। पार्किंग, पेयजल, बिजली, पार्क, ट्रैफिक व्यवस्था आदि में बड़ा बदलाव होगा। काशी का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को गंदगी से मुक्त करने की बात कही थी। बापू के बाद इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया था, लेकिन हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ गंदगी भारत बनाने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही काशी को स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। इसके लिए योजनाओं को समय से पूरा करना भी बहुत जरूरी है।
यह भी पढे:-ठेकेदार विशाल सिंह की हत्या भी ऐसे शूटरों ने की, जानिए क्या है कहानी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश