5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi : बीएचयू आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर मनोरंजन साहू को पद्मश्री पुरस्कार

Varanasi : आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर मनोरंजन साहू शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति हैं।

2 min read
Google source verification
Varanasi : आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर मनोरंजन साहू को पद्मश्री पुरस्कार

Varanasi : आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर मनोरंजन साहू को पद्मश्री पुरस्कार

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन प्रोफ़ेसर मनोरंजन साहू को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह पुरस्कार सर्जरी के क्षेत्र में दिया गया। इसके अलावा बीएचयू में पहले कम्प्यूटर केंद्र के संस्थापक प्रोफेसर प्रकाश चंद्र सूद को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया।

क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के हैं विशेषज्ञ

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के डीन और सर्जरी विभाग के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट प्रोफेसर मनोरंजन साहू क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि यह सम्मान पाना उनके लिए और आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत

प्रोफेसर मनोरंजन साहू ने कहा कि आयुर्वेद को कैसे बढ़ावा दिया जाए इसके लिए निरंतर प्रयासरत हूं। यह सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को नया आयाम देगा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर आयुर्वेद में शल्य चिकित्सा को लेकर लोगों के मन में अच्छे विचार नहीं आते हैं। लेकिन आज यह सम्मान मिलने के बाद यह कह सकता हूं कि सरकार भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ाव दे रही है।

सम्मान के बाद बढ़ गयीं जिम्मेदारियां

उन्होंने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय की तपोभूमि काशी हिन्दू विश्वविद्याय में कार्य करने के बाद यह सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि सम्मान मिलने पर यात्रा रूकती नहीं बल्कि दोगुनी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ती है और इस सम्मान को देखते हुए आयुर्वेद चिकित्सा के लिए नए आयाम बनाये जाएंगे।

परमाणु शोधकर्ता प्रोफेसर प्रकाश चंद्र सूद भी हुए सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साहित्य और शिक्षा के लिए प्रोफेसर प्रकाश चंद्र सूद को पद्म श्री प्रदान किया। प्रोफेसर सूद एक प्रसिद्ध परमाणु शोधकर्ता और वैज्ञानिक हैं। उन्होंने परमाणु वैज्ञानिकों की पीढ़ियों को पढ़ाया और बीएचयू में पहले कंप्यूटर केंद्र के संस्थापक-निदेशक थे।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग