2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी से नेपाल के पशुपति धाम के बीच सीधी उड़ान 29 जून से, इतने सस्ते पैकेज में घूमें नेपाल

वाराणसी से काठमांडू की उड़ानके साथ घूमने के शौकीनों के लिये दर्शन और पर्यटन लिये तीन सस्ते पैकेज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 7 Jun 2018, 2:49 PM IST

Varanasi to Jathmandu Flight

वाराणसी से काठमांडू फ्लाइट

वाराणसी. बनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर और नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर एक बार फिर हवाई मार्ग से जुड़ गया है। वाराणसी से नेपाल के पशुपतिनाथ धाम के लिये 29 जून से सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू होगी। वाराणसी से काठमांडू के लिये विमान सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को उड़ेंगे। नेपाल की बुद्धा एयरवेज ने दोनों तीर्थ पर्यटन स्थलों के लिये बाकायदा टूर पैकेज तैयार किया गया है।


बाबतपुर एयरपोर्ट से काठमांडू के लिये फ्लाइट हर सोमवार और शुक्रवार की शाम को रवाना होगी। शुरुआत में 72 सीटर प्लेन यात्रियों को वाराणसी से काठमांडू ले जाएगा। तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बुद्धा एयरवेज ने पांच-पांच मिनट की लघु फिल्म भी बनाई है, इसके जरिये दोनों जगह के धार्मिक स्थलों के बारे में जरूरी जानकारियां दी गयी हैं।


वाराणसी से काठमांडू के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बुद्धा एयरवेज आगे आया है। एयरवेज ने बाकायदा काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ के बीच धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन के लिये तीन टूअर पैकज 24,100 रुपये, 30,000 रुपये व 30,500 रुपये के रखे हैं। 24,100 रुपये के पैकेज में काठमांडू में शिखर तीर्थाटन के अन्तर्गत तीन रातें और चार दिन रहने और घूमने की सुविधा है। 30,000 के पैकेज में काठमांडू से पोखरा को जोड़ा गया है। इसके अलावा 30,500 के पैकेज में काठमांडू से चितवन की यात्रा भी जोड़ दी गयी है। बुद्धा एयरवेज के डायरेक्टर रूपेश जोशी ने बताया कि 29 जून से हर सोमवार और शुक्रवार को बुद्धा एयरवेज का विमान वाराणसी से काठमांडू जाएगा।


बताते चलें कि पीएम नरेन्द्र मोदी अभी कुछ दिन पहले ही नेपाल की यात्रा पर गए थे। वहां मोदी मुक्तिधाम गए और उसके बाद पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किया। पीएम मोदी ने जनकपुर में माता जानकी मंदिर में पूजा के बाद इंडो नेपाल बस सर्विस की शुरुआत हरी झण्डी दिखाकर की। पीएम मोदी ने वहां विजिटर बुक में लिखा था कि उन्हें एक बार फिर से पशुपतिनाथ मंदिर में प्रार्थना का मौका मिला, मंदिर को उन्होंने नेपाल और भारत के लोगों की साझी धार्मिक विरासत भी बताया था।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश