
वाराणसी. झमाझम बारिश ने बनारस की व्यवस्था की कलई खोल दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी जल्द ही स्मार्ट सिटी बनने वाली है। शहर के विकास के लिए जमकर बजट दिया जा रहा है लेकिन व्यवस्था में बदलाव होता नहीं दिख रहा है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने जिल प्रशासन की पोल खोल दी है। कही पर सड़क धंस गयी है तो कही पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात है कि कुछ दिन पहले ही पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पर आये थे ओर उन्होंने रात में शहर का भ्रमण किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन को पटखनी देने के लिए बीजेपी ने काशी विकास मॉडल के नाम पर चुनाव लडऩे की तैयारी की है इसके बाद भी पहली बारिश में शहर का यह हाल हो गया है।
यह भी पढ़े:-झमाझम बारिश से मिली राहत, आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल