11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert- बादल छाने से बढ़ी लोगों की परेशानी, बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक की बड़ी भविष्यवाणी

दिन में ठंड में हुई वृद्धि, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गयी बढ़ोतरी

2 min read
Google source verification
Weather

Weather

वाराणसी. सुबह खिली तेज धूप और दोपहर में अचानक ही बादल छाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। बारिश होने की आशंका से सभी परेशान हो गये। आसमान में जिस तरह से बादल छाये थे उससे बारिश होने की संभावना बन गयी थी। मंगलवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले के तापमान की बात की जाये तो अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई है जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
यह भी पढ़े:-ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

मौसम में यह बदलाव अचानक हुआ है। सुबह तक किसी को विश्वास नहीं था कि अचानक बादल छा जायेंगे। दिन मे तेज धूप निकलने से लोगों को इस समय ठंड से राहत मिल गयी थी। सुबह व रात के समय ही ठंड में वृद्धि हो रही थी। लेकिन बादल आ जाने से धूप गायब हो गयी। जिसके चलते दिन में भी पूर्व दिनों की तुलना में अधिक ठंड का एहसास हुआ। शाम तक मौसम का यही मिजाज बना हुआ था। संभावना है कि रात में भी बादल छाये रहेंगे। दूसरे दिन सुबह से मौसम साफ हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-दो साल में बन कर तैयार हो जायेगा 500 बेड का संत कबीर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

जानिए क्या है बारिश का पूर्वानुमान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में विक्षोभ के चलते पूर्वांचल पर बादल छाये हुए हैं। बारिश होने की संभावना बहुत कम है। दूसरे दिन मौसम साफ हो जायगा। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी दिशा में आगे बढ़ा रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल व लद्दाख में कुछ जगहों पर पांच फरवरी सुबह तक हल्की बारिश व बर्फबारी होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। विक्षोक्ष के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह तक तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी। पूर्वी यूपी व बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा।
यह भी पढ़े:-चीन से वापस आये एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस की हुई जांच, सेहत पर नजर रखने का निर्देश

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग