
Weather Alert
वाराणसी. जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को बनारस की बात की जाये तो दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। जबकि कई स्थान पर पानी नहीं बरसा। जिला प्रशासन ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए दो दिन के लिए इंटर तक के स्कूल व कालेज को बंद कर दिया था। बाबतपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस व 14.0 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े:-ठंड व बारिश को देखते हुए डीएम ने स्कूल बंद करने का दिया आदेश, 20 जनवरी से होगी पढ़ाई
पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर पश्चिमी यूपी पर पड़ा है। बनारस में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जतायी जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छा गये थे। मौसम का मिजाज देख कर लग रहा था कि पानी बरस सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शहर के कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बाद पानी बरसना बंद हो गया। आसमान में बादल छाने से लोगों को सर्द हवाओं से फौरी राहत मिली है जो अधिक दिन की नहीं है।
यह भी पढ़े:-SSP ने काटा एक हजार का चालान, चालक ने सफेदपोश से फोन पर करायी बात तो बढ़ा दी जुर्माने की राशि
अब बारिश होने की संभावना कम
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि अब बारिश होने की संभावना कम है। 18 जनवरी को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। 19 से मौसम पूरी तरह साफ होते ही कोहरा व सर्द हवाएं एक बार फिर सभी को परेशान करेगी। तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। निजी वेदर एजेंसी के अनुसार जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही पश्चिमी यूपी में पानी बरसा है। एक ट्रफ हरियाणा से लेकर बिहार तक बनी हुई है जबकि एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनारस से लेकर प्रयागराज तक बना हुआ है। इसी बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर आने वाला है जिसका अधिक असर नहीं होगा। 20को जो पश्चिमी विक्षोभ आयेगा। उसका असर यूपी पर अधिक पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-बनारस क्लासिक चैम्पियनशिप 19 को, किक बॉक्सिंग व पावर लिफ्टिंग होगी प्रतियोगिता
Published on:
17 Jan 2020 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
