छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल के पास एसएसपी प्रभाकर चौधरी का वाहन फंस गया था। सड़क पर जबरदस्त जाम लगा था। इसी बीच कप्तान ने देखा कि एक कार गलत साइड से आ रही है। इस पर उन्होंने वाहन को रोका और गलत दिशा से वाहन लेकर आने पर कार का एक हजार का चालान कटवाया। वाहन के अंदर एक महिला भी बैठी थी और चालन कट जाने के बाद महिला ने चालक से किसी को फोन करने के लिए कहा। चालक ने किसी सफेदपोश नेता को फोन किया। इसके बाद चालक ने पुलिस कप्तान से मोबाइल पर बात करने को कहा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आराम से फोन पर बात की। इसके बाद जब फोन रखा तो अपने अधीनस्थों को कार का चालान बढ़ा कर पांच हजार करने को कहा। इसके बाद चालक व सवारी भी समझ गये कि गलती करने के बाद पैरवी करना भारी पड़ गया है।
यह भी पढ़े:-युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताया हत्या करने का आरोप