
Weather News
वाराणसी. जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल में पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 20.0 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.1 व अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े:-DM व SSP ने शहर काजी के साथ की शांति की अपील
जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ आया हुआ है जिसका वार्म फ्रंट पूर्वांचल में पहुंच गया है। इसके चलते तापमान में लगातार हो रही गिरावट रुक गयी है। दोपहर में खिली धूप ने कुछ राहत पहुंचायी थी। सर्द हवा का असर कुछ कम महसूस हुआ है। मौसम में यह परिवर्तन आने वाले 24 घंटे तक जारी रह सकता है। मौसम में थोड़ा परिवर्तन होने से लोगों को कुछ राहत मिल गयी है। यह राहत 48 घंटे के अंदर ही खत्म हो जाने की संभावना है। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट होगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में फिर से तेजी से गिरावट होगी।
यह भी पढ़े:-बजरडीहा बवाल के पीछे थी बड़ी साजिश, भड़काऊ पोस्टर के जरिए भीड़ को घर से निकलने के लिए उकसाया गया
23 को बूंदाबांदी होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के वार्म फ्रंट के चलते ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। संभावना है कि 22 दिसम्बर को आसमान में बादल छा जायेंगे। 23 दिसम्बर को बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके 24 घंटे बाद आसमान साफ हो जायेगा और फिर कोल्ड फ्रंट का असर महसूस होगा। ठंड में वृद्धि होने के साथ ही कोहरा भी पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-पथराव कर भाग रही भीड़ के कुचलने से हुई सगीर की मौत
Published on:
21 Dec 2019 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
