1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटपाथ पर सोने को लेकर मजदूर की पत्थर से वार करके हत्या, एक गिरफ्तार

कोतवाली थाना के सामने बीती रात हुई घटना, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Nov 2019, 11:57 AM IST

murder

murder

वाराणसी. कोतवाली थाना क्षेत्र के बगल में बीती रात फुटपाथ पर सोने को लेकर एक मजदूर के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गयी। मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त आजमगढ़ के खलिहानी निवासी विजय यादव (35) के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है जो छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess -भूटान में सुना था काशी का नाम, बनारस में बनाया ऐसा संस्कृत घर कि दुनिया से पढऩे आते लोग

मैदागिन चौराहे के पास रात में मजदूरों की भीड़ जुटती है। चौक में व्यापारियों के आये ट्रक से सामान उतारने से लेकर चढ़ाने तक का काम यह मजदूर करते हैं। रात में काम खत्म हो जाने के बाद सारे मजदूर चौराहे के पास फुटपाथ पर सो जाते हैं। कोतवाली थाने के समाने सड़क के उस पार भी मजदूर सोते हैं। बीती रात विजय यादव व छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर की शराब के नशे में फुटपाथ पर सोने को लेकर विवाद हो गया। बात बिगढ़ गयी और दूसरे मजदूर ने पास रखी पटिया से विजय के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से विजय घायल हो गया। आस-पास के मजदूरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी में एक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली सीओ बृजनंदन राय ने बताया कि मृतक के पास एक मोबाइल नम्बर मिला है जिस पर किसी वकील का नम्बर व कचहरी में तारीख का जिक्र था। इसी नम्बर के आधार पर मृतक की पहचान की गयी है। बताते चले कि हत्यारोपी के गिरफ्तार हो जाने से पुलिस ने राहत की सास ली है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बढ़ते अपराध से नाराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी का लखनऊ तबादला किया था इसके कुछ देर बाद ही मर्डर से अधिकारी परेशान हो गये थे लेकिन आरोपी के पकड़े जाने से पुलिस को राहत मिल गयी है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री पद से क्यों हटाया गया, मंत्री को मिलने वाली सुविधा का किया खुलासा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश