30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्थमा का इलाज कर सकती है यह चीज

अंजीर अस्थमा, कब्ज, बदहज्मी, डायबिटीज, कफ आदि के इलाज में बहुत मदद करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 15 Jan 2018, 4:23 PM IST

anjeer kofta curry

anjeer kofta curry

अंजीर अस्थमा, कब्ज , बदहज्मी, डायबिटीज, कफ आदि के इलाज में बहुत मदद करती है। बेशक अंजीर बहुत मीठी होती है, लेकिन इसे डायबिटिक पेशेंट्स भी खा सकते हैं। रात में भिगो कर सुबह अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। यहां पढ़ें अंजीर कोफ्ता करी की रेसिपी -

सामग्री -

उबले आलू - 2
पनीर - 100 ग्राम
अंजीर - 4 (पानी में भीगे हुए)
कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
नमक - ½ छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए और ग्रेवी बनाने के लिए
ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री -

टमाटर - 150 ग्राम टमाटर
हरी मिर्च - 2
काजू - 20-25
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)

विधि -

उबले आलूओं को छील लीजिए। एक प्याले में आलू और पनीर को कद्दूकस कर लीजिए। इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया और कॉर्न फ्लोर डालकर सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए और इसे आटे की तरह गूंथ कर अच्छी तरह मसल-मसल कर चिकना करते हुए तैयार कर लीजिए। अंजीर को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए।

एक गोले को उठाइए और हाथ पर रख कर उंगली और अंगूठे की सहायता से बड़ा कर लीजिए, अंजीर के 3-4 टुकडे़ गोले के ऊपर रखिए और चारों ओर से स्टफिंग को बंद कर दीजिए। गोले को हाथों से अच्छी तरह गोल करके प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह सारे कोफ्ते भर कर तैयार कर लीजिए।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। तेल पर्याप्त गरम होने पर 4-5 कोफ्ते गरम तेल में डालिए और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, निकाल कर प्लेट में रखिए, सारे कोफ्ता इसी तरह तल कर निकाल लीजिए।

कोफ्ते के लिए ग्रेवी
टमाटर, हरी मिर्च और काजू को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए। कढाई में बचा तेल निकाल कर केवल २ टेबल स्पून तेल रहने दीजिए। गरम तेल में जीरा डाल दीजिए। जीरा भूनने पर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए। अब इसमें अदरक का पेस्ट और टमाटर, काजू, हरी मिर्च का पेस्ट मसाले में डाल कर तब तक भूनिए जब तक, मसाला तेल न छोड़ने लगे, मसाले में लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और बीच-बीच में चलाते हुए भूनें।

मसाले से तेल अलग होने पर मसाला भून कर तैयार है इसमें १ कप पानी डाल दीजिए, नमक, गरम मसाला और कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स करते हुए एक उबाल आने तक पकाएं। ग्रेवी में उबाल आने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दीजिए और ढककर के 3-4 मिनिट पकने दीजिए।

ग्रेवी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और ग्रेवी को प्याले में निकल लीजिए व कोफ्ते डाल दीजिए, उपर से हरा धनिया डाल कर सजाइए। अंजीर कोफ्ता करी बनकर के तैयार है इसे आप चपाती, परांठे, नान, पूरी किसी के भी साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।