
भारत बंद के माहौल में आज अलवर बस स्टैंड पर भीड़ नजर नहीं आई। इसके अलावा बसों का आवागमन भी सामान्य दिनों की तरह नहीं है। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अलवर में आज भारत बंद के दौरान बाजारों में भीड़ नजर नहीं आई।
उच्चतम न्यायालय के एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के निर्णय का विरोध एससी-एसटी वर्ग की ओर से किया जा रहा है। बंदी के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों का अवकाश घोषित किया गया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए फोर्स तैनात की गई है।
VIDEO: भारत बंद का असर: बाजारों में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो