
आगरा। शहर में आवारा जानवर जान ले रहे हैं। नगर निगम की टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें दो साड़ आपस में लड़ रहे हैं। जब लोगों ने उन्हें भगाने के लिए डंडा उठाया तो साड़ तेज रफ्तार पर सड़क पर दौड़े। इसीबीच एक एक्टिवा सवार इन दोनों साड़ों की चपेट में आ गया। एक्टिवा से चढ़कर साड़ तो निकल गए लेकिन, व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर गिरते ही उसके सिर से खून निकलने लगा। आनन फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि ये वीडियो फतेहाबाद रोड का है। जहां वीवीआईपी मूवमेंट रहता है।