20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
शोरूम में लगी आग ने मचाई दहशत, लाखों का माल हुआ खाक
Play video

शोरूम में लगी आग ने मचाई दहशत, लाखों का माल हुआ खाक

सेक्टर चार में मां भगवती इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 31, 2017

आगरा। शोरूम में लगी आग ने दहशत फैला दी। धुआ उठते ही शोरूम के ऊपर रह रहे परिवार घरों से बाहर निकल आए। दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचीं गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
थाना जगदीशपुरा के सेक्टर चार में हनुमान मंदिर के पास मां भगवती इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से शोरूम है। बताया गया है कि रविवार तड़के इस शोरूम से धुआ उठने लगा। बताया गया है कि दुकानदार शनिवार रात को शोरूम बंद कर गए थे। रविवार को जब धुआ उठता दिखा, तो ऊपर रहे परिवार में खलबली मच गई। आनन फानन में सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग किस कारण से लगी है। अभी इसका पता नहीं चल सका है। आग लगने से माना जा रहा है कि लाखों रुपये के सामान खाक हुआ है।