3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
मोबाइल व्यापारी के परिवार का ये दर्द आपको भी रुला देगा, देखें वीडियो
Play video

मोबाइल व्यापारी के परिवार का ये दर्द आपको भी रुला देगा, देखें वीडियो

रहस्यमयी तरीके से गायब हुए मोबाइल व्यापारी का अभी तक नहीं लगा सुराग।
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 09, 2018

आगरा। मोबाइल व्यापारी रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवारीजन अनहोनी की आशंका के चलते दहशत में हैं। परिवारीजनों का कहना है कि पांच मिनट की कहकर व्यापारी घर से निकला था, लेकिन अभी तक लौट कर नहीं आया।

 

यहां का है मामला
मामला थाना सदर क्षेत्र के सेवला जाट मंदिर वाली गली का है। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर पूरा परिवार एक रिश्तेदारी में शादी करके लौटा था। करीब 3:00 बजे जैसे ही घर में उन्होंने प्रवेश किया। उसके 5 मिनट बाद ही पंकज गोयल 5 मिनट की कह कर घर से निकल गया और अभी तक वापस नहीं लौटा। परिवारीजन लगातार फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिवारीजन को अब किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

ये है आशंका
पीड़ित परिवार के मुखिया का कहना है कि पुत्र के गायब होने में उसके किसी साथी का हाथ है। फोन आते ही पंकज 5 मिनट की कहकर घर से निकला था। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि वह पंकज की फोन लोकेशन निकालें और फोन के माध्यम से इस पूरे मामले का खुलासा करें और किसी अनहोनी से पहले उनके पुत्र को सही सलामत उनके पास ले आए।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश