
आगरा। राम मंदिर के मुद्दे पर राष्ट्रीय बजरंग दल लगातार भाजपा पर हमलावर होता जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को राम मंदिर की याद दिलाते हुए राजमंदिर पर 11 कुंडीय हवन यज्ञ किया। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि जो लोग राम को नहीं पहचानते, गौ माता को नहीं पहचानते, 370 को नहीं पहचानते, समानता के अधिकार को नहीं पहचानते, ऐसे लोग कहीं लापता हो गए हैं। 2019 लोकसभा चुनाव याद है। लेकिन, राम मंदिर के निर्माण की इन्हें याद नहीं है। गोविंद पाराशर ने आरोप लगाए कि इन्हें मस्जिद में जाना याद है लेकिन, अयोध्या में जाना भूल गए हैं। पाराशर ने कहा कि लगता है कहीं मोदी जी ने अंदरूनी इस्लाम कबूल तो नहीं कर लिया है। मोदी कहीं दूसरे समुदाय के तो नहीं बन गए, इसलिए हिंदुओं की बात नहीं कर रहे हैं। अभी भी समय है 2019 से पहले जिन बिंदुओं पर सरकार बनी थी, उन बिंदुओं पर काम करना चालू कर दें। इस मौके पर अजय तोमर, अतुल चौहान, दिनेश गोयल, नितिन सोनकर, रवि तोमर, पंकज शर्मा, सुशांत यादव, आकाश जादौन, दिलीप राठौर, राजेश राठौर, अरुण शर्मा, ममता राठौर, पिंटू राठौर आदि मौजूद थे।