9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

चंबल पार करनी है तो देना होगा इन्हें टैक्स

पैंटून पुल बंद होने के बाद से शुरू हुई स्टीमर सेवा, ठेकेदार पर लगे अवैध वसूली के आरोप, वीडियो वायरल

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 26, 2018

आगरा। चंबल नदी पर पैंटून पुल बंद कर दिया है। यात्रियों का आवागमन का साधन अब स्टीमर है। चंबल में पानी बढ़ने के खतरे को लेकर जून की शुरुआत में ही पैंटुन पुल बंद कर दिया जाता है। स्टीमर से यात्रियों को ले जाने के लिए ठेकेदार का अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि स्टीमर कर्मचारी यात्रियों और मोटरसाइकिल सवालों से अवैध वसूली करते हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी धमकी देता दिख रहा है। वहीं बताया गया है कि अवैध वसूली का विरोध करने पर स्टीमर कर्मचारियों ने यात्रियों को पीटा भी और बाइक पानी में फेंकी। स्ट्रीमर को बंद कर चंबल किनारे खड़ा किया। ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना दी तो कर्मचारियों ने दबंगई दिखाते हुए स्टीमर चालू नहीं किया। मामला आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के चंबल घाट का है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने स्टीमर का संचालन शुरू किया है। लेकिन, यात्रियों को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश