25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
SC ST Act के खिलाफ ठाकुरों ने किया सबसे बड़ा ऐलान, उड़ जायेंगे भाजपाइयों के होश, वीडियो हो रहा वायरल
Play video

SC ST Act के खिलाफ ठाकुरों ने किया सबसे बड़ा ऐलान, उड़ जायेंगे भाजपाइयों के होश, वीडियो हो रहा वायरल

SC ST Act के विरोध में ठाकुरों ने बैठक कर बड़ा ऐलान कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 10 Sep 2018, 3:35 PM IST

आगरा। SC ST Act के विरोध में ठाकुरों ने बैठक कर बड़ा ऐलान कर दिया है। ठाकुरों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सीधे कहा है कि या तो ठाकुरों की महापंचायत हो जाने दो, नहीं तो गिरफ्तार कर जेल में डाल दो। ठाकुरों द्वारा किये गये इस ऐलान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहां हुई पंचायत
खंदौली के 22 गांव के ठाकुरों ने गांव सैमरा में महापंचायत की रणनीति तैयार की थी, लेकिन इसकी खबर जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई, तो ठाकुरों की घेराबंदी कर ली गई। क्षत्रिय महासभा भवन पर ठाकुरों को नजरबंद कर लिया गया, तो वहीं गांव सैमरा को भी पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। इस दौरान गांव सैमरा में तो कुछ नहीं हो पाया, लेकिन ठाकुर नेताओं ने हार नहीं मानी।


यहां की बैठक
ठाकुर नेताओं ने सैमरा से दो किलो मीटर स्थित अपनी कुल देवी के मंदिर पर पुलिस की नजरों से बचकर बैठक की। बैठक के दौरान ठाकुर समाज के लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। इस दौरान ठाकुर समाज के वक्ताओं ने जो बातें कहीं, उसका अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ठाकुर समाज के लोगों का अक्रोश साफ दिखाई दे रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश