
होली के धार्मिक भजनों का आयोजन, कस्बे के तिलोरा रोड कॉलोनी में अनिल अग्रवाल परिवार का खाटू श्याम मंदिर में फागुनी भजनो पर झूमे श्रद्धालु।
पुष्कर इन दिनों फागुन में होली की बहार आई हुई है। भगवान के मंदिरके फूलों से होली के बीच होली का भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे है। बुधवार को कस्बे के तिलोरा रोड पर जैन कॉलोनी में अनिल अग्रवाल परिवार के ओर से फाग महोत्सव मनाया गया। भगवान खाटू श्याम की झांकी सजाई गई। होली के भजनों पर श्रोता झूम उठे। अबीर गुलाल लगाई गई। आयोजन स्थल खुश्बू से महक उठा।