15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
तीन हजार वर्गमीटर जमीन पर बनेगा भाजपा का संभाग कार्यालय
Play video

तीन हजार वर्गमीटर जमीन पर बनेगा भाजपा का संभाग कार्यालय

रसूलपुरा रोड पर भाजपा कार्यालय के लिए जमीन की कराई रजिस्ट्री, दीपावली पर तोहफे से भाजपाइयों ने जताई खुशी  
Google source verification

अजमेर. भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात के संयुक्त रूप से संभाग स्तर पर अजमेर में कार्यालय के लिए आवंटित भूमि का रजिस्ट्रेशन गुरुवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी ने कहा कि प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर यह कार्यालय बनना प्रस्तावित था। इसके अंतर्गत 21 जिलों में आवंटन की कार्यवाही की जा चुकी है। अभी 9 जिलों में यह कार्यालय निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी के तहत अजमेर शहर और देहात के कार्यालय के लिए आवंटित भूमि के रजिस्ट्रेशन का काम किया जा रहा है। भाजपा देहात अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत ने कहा कि यह कार्यालय भारतीय जनता पार्टी शहर जिला और देहात जिला का संयुक्त होगा, जहां पदाधिकारियों के लिए उनके चेंबर के साथ ही मीटिंग के लिए बड़े हॉल बनाए जाएंगे। कार्यालय का नक्शा सभी स्थानों पर एकरूपता से बनेगा। अजमेर के कार्यालय का नक्शा अभी प्रस्तावित है। शहर जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि वर्ष 2016 में एडीए में इस भूमि के लिए आवेदन किया गया था, जिसके तहत 2017 में भूमि का आवंटन किया गया। इसके लिए एक करोड़ तेहत्तर लाख रुपए जमा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि 3000 वर्ग मीटर आवंटित की गई है जो रसूलपुरा रोड पर स्थित है। रजिस्ट्रेशन तथा नक्शा पास होने की कार्यवाही के बाद जल्द ही इसका निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अरुण अग्रवाल, अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, प्रचार मंत्री संदीप गोयल, रोहित यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।