6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
होली मिलन में बरसे स्नेह के रंग …..देखें वीडियो
Play video

होली मिलन में बरसे स्नेह के रंग …..देखें वीडियो

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चंदन का तिलक लगाकर, फूलों की पत्तियों से होली खेली गई।
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 14, 2020

अजमेर. रंगों के त्योहार होली के उपलक्ष्य में शहर में स्नेह मिलन कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चंदन का तिलक लगाकर, फूलों की पत्तियों से होली खेली गई। कर्मचारियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियोंं से समां बांध दिया। मधुर गीतों के सुरों और मनमोहक नृत्यों की धमक से स्वराज सभागार गूंज उठा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्थाओं और समाज को जीवंत बनाते हैं। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा और सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। दुर्गेश भारद्वाज, आर. के. जैन, कल्पना सोनी और अन्य ने व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान दौरान लक्की ड्रॉ कूपन भी निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजू शर्मा ने किया।

Read More: इसलिए अकीदतमंद में कलावा लूटने की मचती है होड़…वजह जान रह जाएंगे हैरान

प्रताप नगर लोहाखान में शुक्रवार को फागोत्सव व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने फाग गीत गाए और गीतों पर सामूहिक नृत्य पेश किया। महिलाओं ने फूलों संग होली भी खेली। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भानुमति राठौड़, अलका कुमावत, ऊषा शेखावत, अंजू चौधरी आदि ने सहयोग किया।


Read More: होली की सतरंगी बहार, गूंजे गीत सदाबहार