30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
बिना फूड लाइसेंस चल रही गजक व पेठा फैक्ट्री  की मशीनें सीज
Play video

बिना फूड लाइसेंस चल रही गजक व पेठा फैक्ट्री की मशीनें सीज

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जयपुर व अजमेर से आई संयुक्त टीम ने सोमवार को केकड़ी में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गजक व पेठा बनाने की मशीनों को सीज कर दिया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 8 Oct 2019, 1:49 PM IST

गजक व पेठा फैक्ट्री की मशीनें सीज
अजमेर/केकड़ी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (Medical and Health Department) की जयपुर व अजमेर से आई संयुक्त टीम ने सोमवार को केकड़ी में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गजक व पेठा बनाने की मशीनों को सीज (Cease) कर दिया। इसके साथ ही टीम ने जांच के लिए 3 नमूने भी लिए हंै। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक (ग्रामीण स्वास्थ्य) डॉ. बाबूलाल मीणा ने बताया कि टीम ने जयपुर रोड व दोराई रोड पर संचालित मातेश्वरी गजक व पेठा फैक्ट्री (Gajak and Petha Factory) का निरीक्षण किया। जयपुर रोड स्थित फैक्ट्री में गजक एवं दोराई रोड स्थित फैक्ट्री(factory) में आगरे का पेठा बनाया जाता है।

Read more : एसएससी परीक्षा में नकल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

टीम को निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। मीणा के अनुसार उक्त फर्म बिना फूड लाइसेंस(No food license) के संचालित की जा रही है। यहां नियमानुसार फूड हैंडलर्स के मेडिकल मौके पर मौजूद नहीं मिले तथा पानी के जांच नमूने के संबंध में किसी तरह का रिकॉर्ड संधारित नहीं किया जा रहा। निरीक्षण के बाद टीम ने फूड लाइसेंस लिए जाने तक गजक व पेठा बनाने की मशीनों को सीज कर दिया। टीम ने प्रयोगशाला जांच के लिए स्किमड पाउडर, पेठा व गजक का 1-1 नमूना लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, संदीप अग्रवाल, भानुप्रताप सिंह, विशाल मित्तल, रमेश चन्द सैनी व गोविन्द गुर्जर शामिल थे।

Read More : Fraud: पहले भेजा क्रेडिट कार्ड, निकाल लिए 3.16 लाख रुपए

Read More : पान मसाले के 31 हजार 580 पाउच जब्त