
online fraud in ajmer
अजमेर.
हैकर्स (hackers) ऑनलाइन ठगी (online fraud) के नित नए तरीकों से लोगों को लूटने में जुटे हैं। अजमेर के युवक को जबरन क्रेडिट (credit) बनाकर भेजने और खाते से 3.16 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने इस्तगासे के जरिए अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
धौलाभाटा निवासी ललित चौहान मौजूदा वक्त जयपुर में टोल नाके पर कार्यरत हैं। उन्होंने इस्तगासे में बताया कि अप्रेल-मई में उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड (credit card) है। उनके पास भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर केयर (customer care) फोन से फोन आया। इसमें क्रेडिट कार्ड बनाकर भेजने की बात कही गई। उन्होंने प्रत्युत्तर में किसी नए कोर्ड (new card) के लिए आवेदन नहीं करने की जानकारी दी। लेकिन इसके बावजूद कार्ड बनकर उनके घर आ गया। कस्टमर केयर पर शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रिपोर्ट पर नहीं हुई कार्रवाई
ललित के वकील धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि फर्जी क्रेडिट कार्ड (fake credit card)आने के बाद उसके खाते से 3.16 लाख रुपए निकल गए। वह इसकी शिकायत देने अलवर गेट (alwar gate thana) पहुंचा तो रिपोर्ट दर्ज हो गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़त के पुलिस अधीक्षक कार्यालय (AJMER S.P) में शिकायत देने पर मोबाइल पर रेस्पॉन्स मैसेज आया पर मामले में जांच नही हुई।
कोर्ट ने दिए आदेश
जबरन क्रेडिट कार्ड भेजने और पुलिस (ajmer police) की कार्रवाई नहीं होने पर पीडि़त ललित ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या (judicial megistrate) छह ने पुलिस से रिपोर्ट मंगवाई। इसके बाद अलवर गेट थाने को मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए।
Published on:
7 Oct 2019, 8:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.