29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कुंवर राष्ट्रदीप होंगे अजमेर एसपी

नवनियुक्त एसपी विश्नोई को अजमेर से उदयपुर लगाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 9 Jan 2019, 3:36 PM IST

Now Kunwar Rashtradeep will Ajmer SP

अब कुंवर राष्ट्रदीप होंगे अजमेर एसपी

अजमेर. कार्मिक विभाग ने मंगलवार शाम प्रदेश के 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें अजमेर पुलिस अधीक्षक पद पर 38 घंटे में बदलाव कर दिया। अजमेर-उदयपुर एसपी पद पर अदला-बदली करते हुए अजमेर में पुलिस अधीक्षक पद पर कैलाशचन्द विश्नोई के स्थान पर कुंवर राष्ट्रदीप को लगाया गया है, जबकि उदयपुर में कुंवर राष्ट्रदीप के स्थान पर विश्नोई को कमान सौंपी है। विश्नोई को सोमवार तडक़े जारी हुई तबादला सूची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर से अजमेर एसपी के पद पर लगाया गया था। नवनियुक्त एसपी कुंवर राष्ट्रदीप 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उदयपुर एसपी से पूर्व डिप्टी कमिशनर जयपुर शहर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, सहायक कमिश्नर प्रताप नगर जोधपुर, सहायक कमिश्नर जोधपुर मध्य और भरतपुर में प्रशिक्षण लिया है।

पहले समझेंगे फिर करेंगे काम
राजस्थान पत्रिका से दूरभाष पर हुई बातचीत में नवनियुक्त एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि वे पहले अजमेर के अपराध सहित वहां की मौजूदा परिस्थितियों को देखेंगे। इसके बाद जहां जरूरी होगा वहां बदलाव के साथ कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। वे फिलहाल विभागीय कार्य से जोधपुर में हैं।

अग्रवाल होंगे एएसपी साउथ

तबादला सूची में ब्यावर में लगाए प्रोबेशनर आईपीएस हर्षवद्र्धन अग्रवाल को सहायक पुलिस अधीक्षक अजमेर (दक्षिण) के पद पर लगाया गया है। इसके अलावा किशनगढ़ पीटीएस के प्रधानाचार्य आईपीएस अनिल कुमार टांक को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।