29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएससी परीक्षा में नकल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

डेढ़ साल से अजमेर व कोटा पुलिस को थी तलाश, भरतपुर में चढ़ा हत्थे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 8 Oct 2019, 4:00 AM IST

एसएससी परीक्षा में नकल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एसएससी परीक्षा में नकल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अजमेर. कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ऑन लाइन परीक्षा में नकल के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी डेढ़ साल से तलाश थी। उसको भरतपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया।

थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि 17 मार्च 2018 को एसएससी ऑन लाइन परीक्षा में नकल कराने के मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड उत्तरप्रदेश मथुरा शेरगढ़ हाल भरतपुर अटलबंध निवासी गजराज उर्फ मनीष गुर्जर पुत्र राधे गुर्जर को भरतपुर में निर्माणाधीन मकान से पकड़ा। आरोपी गजराज उर्फ मनीष की अजमेर सिविल लाइंस व कोटा शहर पुलिस का वांछित था। अजमेर व कोटा पुलिस आरोपी की डेढ़ साल से तलाश में थी। पुलिस आरोपी के गिरोह की पड़ताल में जुटी है।

यह है मामला

कुमावत ने बताया कि जिला साइक्लोन सेल ने 17 मार्च 2018 को अजमेर लोहागल रोड मीरा आईटीआई के कम्प्युटर लेब के संचालक हड़मानाराम, विकास व अन्य को गिरप्तार किया था। गिरोह एसएससी ऑन लाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों से नकल करवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जबकि गिरोह का मास्टर माइंड गजराज उर्फ मनीष वारदात के बाद से फरार चल रहा था।