6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : दीया कुमारी की इस लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी पर भडक़े क्षेत्रवासी, कहा इसलिए नहीं मिलना चाहिए इन्हें टिकिट
Play video

video : दीया कुमारी की इस लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी पर भडक़े क्षेत्रवासी, कहा इसलिए नहीं मिलना चाहिए इन्हें टिकिट

शहर के चांगगेट सर्कल पर राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र से दीया कुमारी की ओर से दावेदारी करने पर विभिन्न संगठनों ने रोष जताया।
Google source verification

ब्यावर. शहर के चांगगेट सर्कल पर राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र से दीया कुमारी की ओर से दावेदारी करने पर विभिन्न संगठनों ने रोष जताया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ज्ञापन भेजकर दीया कुमारी के अतिरिक्त किसी ओर को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। रावणा राजपूत सभा के अध्यक्ष देवीसिंह गौड़, भंवरसिंह चौहान, घनश्यामसिंह और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष प्रदीपसिंह जोधा सहित अन्य ज्ञापन में बताया कि राजसमन्द सीट से दीया कुमारी दावेदारी कर रही है जो कि जयपुर घराने से है।

 

इसी राजघराने के राजा मानसिंह मुगल शासक अकबर के सेनापति थे और इन्होने सेनापति रहते हुए चित्तोडगढ़़ के किले पर कब्जा किया और अन्य रियासतों को अकबर के अधीन करने में अहम भूमिका निभाई। अत: दीयाकुमारी की दावेदारी से रोष है। अन्य किसी की दावेदारी हो तो सर्व समाज साथ खड़ा होगा। इसी टिकट के साथ अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़़ व राजसमन्द में प्रभाव पड़ेगा।