5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
धूमधाम से मनाया जा रहा शीतला सप्तमी का त्योहार
Play video

धूमधाम से मनाया जा रहा शीतला सप्तमी का त्योहार

शीतला माता मंदिर में अद्र्ध रात्रि में पुजारी इंदरचंद प्रजापति की अगुवाई में शीतला माता को पहला भोग लगाया गया।
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 16, 2020

अजमेर. शीतला सप्तमी पर सोमवार को मंदिरों में पूजन शुरु हो गया। महिलाएं और श्रद्धालु सुबह से शीतला माता को बास्योड़ा का भोग लगाने में जुटे हैं। शीतला माता मंदिर में अद्र्ध रात्रि में पुजारी इंदरचंद प्रजापति की अगुवाई में शीतला माता को पहला भोग लगाया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं, बालक-बलिकाओं, पुरुषों ने पूड़ी, पपड़ी, दही, राबड़ी, छाछ, पकौड़े, पाडपड़, खीचे, चावल, पचकुटे की सब्जी और अन्य पकवानों का भोग लगाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। सोमवार सुबह से मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

Read More: स्वतंत्रता सेनानी श्रवण लाल प्रजापति का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार


शहर के वैशाली नगर, उसरी गेट, फायसागर, मदार गेट, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, पुष्कर रोड, धौलाभाटा, पहाडग़ंज, रामगंज, सुभाष नगर, आदर्श नगर, बिहारी गंज और अन्य इलाकों में भी मंदिरों में शीतला माता का पूजन किया जा रहा है। नीम चबूतरा कायस्थ मोहल्ला स्थित बीजासन माता के भी भोग लगाया गया है। महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे भोजन का भोग लगाने के बाद कथा-कहानी सुनी।

Read More: कैलादेवी मेला : श्रद्धालुओं के लिए 317 बसों की व्यवस्था

मंदिर के सामने भरेगा मेला
काला बाग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर सोमवार और मंगलवार को मेला भरेगा। मेले में मिट्टी और प्लास्टिक के खिलौने, कांच के बर्तन, गिलास, कप और सजावटी सामान की दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा कुल्फी, छोले भटूरे, दही बड़े, चाट-पकौड़ी, शर्बत, पानी-पताशे की दुकानें भी लगाई गई हैं।

Read More: RANG PANCHAMI : बीरबल ने लुटाई गुलाल की खर्ची