4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : बारह वफात पर मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला जुलूस
Play video

video : बारह वफात पर मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला जुलूस

अजमेर पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की पैदाईश के मौके पर मुल्क भर मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी स.अ.व शानौ शौकत मनाया गया जिसमे मुख्य जुलूस के रूप मे लोहाखान पीलीखान से होता हुआ विशाल जुलूस निकाला गया
Google source verification

अजमेर पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की पैदाईश के मौके पर मुल्क भर मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी स.अ.व शानौ शौकत मनाया गया जिसमे मुख्य जुलूस के रूप मे लोहाखान पीलीखान से होता हुआ विशाल जुलूस निकाला गया जिसका मुख्य आकर्षण का केन्द्र मुहम्मद साहब की 5 फीट की नालैन ए पाक रही जिसे लोहाखान के युवाओ द्वारा तैयार किया गया| जुलूस का इस्तक़बाल विभिन्न धर्म सम्प्रदाय के लोगो द्वारा किया गया जिससे मुल्क मे अमन भाई चारे का पैगाम दिया गया|

 

वहीं पुलिस लाईन चौराहा पर मुस्लिम स्टूडेण्ट के प्रदेश महासचिव इरफान अली एवं जिला कार्यसमिति द्वारा इस्तकबाल किया गया. उसी कडी मे देशवाली मुहल्ला विकास समिति के पदाधिकारियो,अब्बासी समाज,तेली समाज,माली समाज,राजपूत समाज,नीलघर समाज,रंगरेज विकास समिति,शाह समाज,कायमखानी समाज के द्वारा जगह जगह तबर्रूक तकसीम किया गया| जुलूस कमेटी के सदर मास्टर सिराज़ ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी मुल्क मे अमन शा्नति का पैगाम दिया गया तथा सबको मुबारकबाद दी गई| सुन्नी जामा मस्जिद लोहाखान के इमाम मौलाना अन्सारूल कादरी ने बताया की नबी ए करीम आज के दिन दुनिया मे तशरीफ लाये जो कि खातमुल नबी है इनके बाद कोई नबी नही आयेगा इसलिय आज का दिन हर मुस्लिम के लिए ईद का दिन होता है आवाम घर-मुहल्लो को सजाते है,जलसे जुलूसो का आयोजन होता है इसी के तहत सभी मिलकर जुलूस निकालते है|