9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़
भाजपा विधायक का ड्राइवर का बता दिखाई गुंडई तो पब्लिक ने पीटा, देखें वीडियो
Play video

भाजपा विधायक का ड्राइवर का बता दिखाई गुंडई तो पब्लिक ने पीटा, देखें वीडियो

बेवजह बाइक सवार युवक को पीटने पर पब्लिक ने ड्राइवर को बीच सड़क पर धुना

Google source verification

अलीगढ़। भाजपा विधायक की स्कार्पियो गाड़ी का ड्राइवर बताकर एक युवक को गुंडई दिखाना भारी पड़ गया। गाड़ी से बाइक के मात्र छू जाने पर ही ड्राइवर ने बाइक सवार युवक को सरेआम सड़क पर बुरी तरह पीट दिया। बाद में बाइक सवार युवक की कोई गलती नहीं होने पर पब्लिक ने स्कार्पियो के ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले ही पिटने वाला स्कार्पियो का ड्राइवर बिना किसी शिकायत के गायब हो गया।


बाइक सवार युवक को बुरी तरह पीटा
घटना थाना गांधी पार्क के नौरंगाबाद इलाके की है। शनिवार को बाइक सवार युवक छर्रा पुल अड्डे से नौरंगाबाद की ओर जा रहा था। तभी स्कार्पियों गाड़ी नम्बर यूपी 81 बीयू 3411 से बाइक टच हो गई। स्कार्पियो गाड़ी में कोई खरोच भी नहीं आई थी, लेकिन गाड़ी के ड्राइवर ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। जब लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो ड्राइवर खुद भाजपा विधायक का ड्राइवर बताकर धमकाने लगा। बात झूठ निकलने पर पब्लिक ने उसको ही पकड़ कर पीट दिया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने भी अपनी गाड़ी होने से मना कर दिया।


पुलिस से पहुंचने से पहले आरोपी गायब
पुलिस के पहुंचने से पहले स्कार्पियो ड्राइवर वहां से रफूचक्कर हो गया। हालांकि अब गाड़ी से नम्बर से चालक का पता किया जा रहा है। लोगों का कहना था कि आरोपी ने भाजपा विधायक की गाड़ी का ड्राइवर बताकर बेवजह बाइक सवार युवकों को पीटा था।