
अलवर के नीमराणा स्थित श्रीश्याम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें यूकेजी के 5 वर्षीय छात्र अवनीश अवस्थी की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य छात्र घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लंच ब्रेक के दौरान हुई, जब बच्चे स्कूल की 5 फुट 4 इंच ऊंची कच्ची दीवार के पास खेल रहे थे। बाथरूम की दीवार अचानक गिर गई और उसके मलबे में अवनीश दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्कूल टिन शेड में संचालित हो रहा था और सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया गया था। बाथरूम की कमजोर दीवार के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: विद्यालय खेडला में दूध गर्म करते समय गैस लीकेज होने से हादसा