27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
Alwar News: जब गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ‘गमछा डांस’… तो झूमने लगे नेता 
Play video

Alwar News: जब गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ‘गमछा डांस’… तो झूमने लगे नेता 

जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने मंच पर गमछा लहराते हुए गमछा डांस किया, जिससे सभा में उत्साह छा गया।
Google source verification

अलवर के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ौदामेव में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने मंच पर गमछा लहराते हुए गमछा डांस किया, जिससे सभा में उत्साह छा गया। डोटासरा ने बीजेपी पर दिल्ली से निर्देशित सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रदेश में सड़कों, पानी, बिजली और कानून-व्यवस्था में विफल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेताओं को अहंकारी बताते हुए कहा कि वे हरियाणा की बातों में फंसे रहते हैं और प्रदेश में केवल दिखावा कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी के राज में मंत्री और विधायक भी अपने फैसले नहीं ले सकते और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधन दिया।