16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
अलवर: पांडुपोल हनुमान मेले का हुआ समापन, महाआरती का देखें वीडियो
Play video

अलवर: पांडुपोल हनुमान मेले का हुआ समापन, महाआरती का देखें वीडियो

पांडुपोल मेले का समापन बुधवार को हो गया। पांडुपोल हनुमान मंदिर के मेले के समापन पर हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद लेकर घर लौटे।

Google source verification

पांडुपोल मेले का समापन बुधवार को हो गया। पांडुपोल हनुमान मंदिर के मेले के समापन पर हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद लेकर घर लौटे। महाभारत कालीन पांडुपोल हनुमान जी के मेले के समापन पर महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा का भव्य दरबार मंदिर में सजाया गया फूल मालाओं से आरती की गई। लगातार मंदिर में भक्तों का तांता लग रहा।

दिनभर बजरंगबली के जय जयकारे गूंजते रहे। मेला तीन दिवसीय था और इसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के श्रद्धालु आए। पांडुपोल महंत बाबूलाल ने बताया कि भव्य भंडारा और जागरण का आयोजन किया गया। हालांकि, प्रशासन की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई और सड़कों की स्थिति खराब रही, जबकि अलवर के मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी इस पर ध्यान नहीं दे पाए।