6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
लूट के इरादे से बदमाश ने पत्थर मारकर किया लहूलुहान, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती- देखें वीडियो
Play video

लूट के इरादे से बदमाश ने पत्थर मारकर किया लहूलुहान, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती- देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

अलवर

image

rohit sharma

Aug 21, 2018

अलवर
शहर में पुलिस कन्ट्रोल रूम के पास स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला के सामने शराब के नशे में एक दुकान के बाहर सो रहे एक युवक के सिर पर लूट के इरादे से बदमाश ने पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लहूलुहान गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि खण्डेलवाल धर्मशाला के पास स्थित गली निवासी श्रीपाल यादव टैक्सी चालक है। वह रात के समय शराब के नशे में गली के बाहर एक दुकान के चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान गुर्जर गली निवासी राजू पंजाबी वहां आया उसने नशे की हालत में सो रहे श्रीपाल की जेब से रुपए निकालने का प्रयास किया। लेकिन इतने में श्रीपाल जाग गया। जिसके बाद राजू पंजाबी पास से एक पत्थर उठाकर लाया और श्रीपाल के सिर पर दे मारा जिससे वह गंभीर घायल होकर वहीं बेहोश हो गया। सुबह जब लोग मार्केट पहुंचे तो घटना का पता चला। मौके पर काफी खून और श्रीपाल बेहोश पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी राजू पंजाबी को हिरासत में ले लिया है।