10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा के लिए कही ये बात, देखें वीडियो

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस के बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मां होती है मां को छोडकर नही जाना चाहिए। मां को छोडकर जाता है उसकी तरक्की नही होती है। राजगढ कस्बे के गोविन्द देवजी बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी मांगेलाल मीना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

Google source verification

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नही है यह तो भारतीय झगडा पार्टी है। यह आपस में विवाद पैदा कर एक-दूसरे को लडाती है। मानवता को मानवता से लडवाते है। धर्म को धर्म से लडाते है और लडाकर अपना राज स्थापित करते है।

राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कांग्रेस की सात गारण्टी कार्ड की योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पक्ष में अधिक-अधिक मतदान करने की अपील की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस के गारण्टी कार्ड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर गृह लक्ष्मी गारण्टी, गौधन गारण्टी, फ्री लैपटॉप, टेबलेट, आपदा राहत, अंग्रेजी माध्यम, ओपीएस गारण्टी योजना लागू की जावेगी।

जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मांगेलाल मीना, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, देवेन्द्र सारसर, एनएल वर्मा, बीपी मीना, सीताराम वशिष्ठ, संत ज्ञानेश्वर शर्मा, भौरी देवी राजेन्द्र सिह राठौड, राजेश शर्मा, मुकेश मण्डावरी, दया शर्मा, मौसमी गुर्जर सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।