27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
BJP अलवर उत्तर से महा सिंह चौधरी बने जिलाध्यक्ष, दक्षिण से अशोक गुप्ता को किया रिपीट
Play video

BJP अलवर उत्तर से महा सिंह चौधरी बने जिलाध्यक्ष, दक्षिण से अशोक गुप्ता को किया रिपीट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलवर उत्तर से महा सिंह चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता को जिला अध्यक्ष के पद पर रिपीट किया गया है। पार्टी के प्रांतीय चुनाव संयोजक नारायण पंचारिया द्वारा नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।
Google source verification

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलवर उत्तर से महा सिंह चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता को जिला अध्यक्ष के पद पर रिपीट किया गया है। पार्टी के प्रांतीय चुनाव संयोजक नारायण पंचारिया द्वारा नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। शनिवार दोपहर बाद पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। इससे पहले इस पद पर उम्मेद भाया कार्यरत थे। पार्टी ने महा सिंह चौधरी को इस पद की जिम्मेदारी देकर नए नेतृत्व को मौका दिया है।

वहीं, अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष पद पर रिपीट किया गया है। अशोक गुप्ता पहले से इस पद पर काबिज थे और पार्टी ने उनके कार्यों पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। घोषणा के बाद दोनों नेताओं को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी। नई नियुक्तियों से पार्टी के स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
VIDEO: भाजपा अलवर उत्तर व दक्षिण के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा आज