Independence Day 2024: देश 15 अगस्त को अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। अलवर में स्वतंत्र दिवस की तैयारी के लिए पुलिस जवानो ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में रिहर्सल की। इस दौरान महिला जवानों की टीम भी शामिल रही। पुलिस जवानों के अलावा स्कूली बच्चों ने भी पीटी/परेड के लिए पूर्व अभ्यास किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) भी बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।