26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: भिवाड़ी के ज्वैलरी शोरूम में लूट और मर्डर की घटना का विरोध, व्यापारी ने जाम किया हाईवे 
Play video

VIDEO: भिवाड़ी के ज्वैलरी शोरूम में लूट और मर्डर की घटना का विरोध, व्यापारी ने जाम किया हाईवे 

पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार सुबह से ही भिवाड़ी का मुख्य बाजार बंद है।
Google source verification

भिवाड़ी में ज्वैलर्स के शोरूम में लूट और मर्डर की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद शनिवार सुबह व्यापारी धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार सुबह से ही भिवाड़ी का मुख्य बाजार बंद है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। व्यापारी सोना-तावडू राजमार्ग के बीच में एकत्र हुए हैं, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है।  व्यापारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों के संबंध में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।


भिवाड़ी: शोरूम में लूट और मर्डर की घटना से आक्रोश; व्यापारी बैठे धरने पर, CCTV में देखें लूट की घटना