6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
राजस्थान में यहां बारिश से मौसम सुहाना, अगले 48 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Play video

राजस्थान में यहां बारिश से मौसम सुहाना, अगले 48 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

अलवर

image

Rajesh

Aug 08, 2018

अलवर
करीब दस दिन के इंतजार के बाद प्रदेश के पूर्वी इलाकों से मानसून की बारिश का दूसरा दौर शुरू हो गया है। हालांकि बीते चौबीस घंटे में बारिश का दौर थोड़ा कमजोर रहा है लेकिन अगले 48 घंटे में प्रदेश में पूरब समेत पश्चिमी मैदानी इलाकों में मूसलधार बारिश होने संभावना जताई जा रही हैं।

वहीं राजस्थान के अलवर शहर में आज सुबह से ही काले बादल छाए रहें। करीब 9:00 बजे से रिमझिम बरसात का दौर शुरू हुआ और तापमान में आई गिरावट। जिसके बाद लोगों को तेज़ गर्मी से मिली राहत। आज बारिश के चलते बाजार भी नहीं खुले, ऐसे में लोग पिकनिक स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं।


बता दें कि अलवर में मंगलवार दोपहर बाद आई बारिश ने शहर के नालों से कुछ इसी तरह पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ों पर बहने लगी। जिसके कारण यातायात को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालीमोरी पुलिया व आरआर सर्किल के बीच पानी के तेज बहाव के कारण लंबा जाम लग गया।

वहीं बीते चौबीस घंटे में अलवर के किशनगढ़बास में सर्वाधिक 82 मिमी पानी बरसा वहीं बारां 42,छबड़ा 23,भरतपुर 32, दौसा 31 कोटा27 और कनवास में 34 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।