
मालाखेड़ा। बिजवाड़ नरूका आबादी क्षेत्र से स्टेट हाईवे 44 का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है। करीब 2 किलोमीटर बाईपास का कार्य लगभग समाप्ति पर है। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्य में तेजी आई, और क्रॉसिंग व अन्य स्थानों पर भी काम तेज़ी से जारी है। बिजवाड़ नरूका गांव में जाम की समस्या से बचने के लिए स्टेट हाईवे 44 का बाईपास आबादी से बाहर खेतों से होकर बनाया गया।
इसके लिए 716 किसानों की 5.16 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित कर 4.6 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया गया। 100 फीट चौड़े इस बाईपास में 22 फीट डामर सड़क और 40 फीट पटरी व नाली का निर्माण हो रहा है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, बाईपास से जाम की समस्या खत्म होगी और सभी को लाभ मिलेगा। बिजवाड़ नरूका के पूर्व सरपंच रतिराम बैरवा ने बताया बाईपास का कार्य तेजी से हुआ है। जल्दी ही सभी चलेंगे और आबादी क्षेत्र में कोई दुर्घटना भी घटित नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: हल्की बारिश और कोहरे से जनजीवन प्रभावित