अलवर रामगढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके समर्थन में गुरुवार को रामगढ़ में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जनसभा आयोजित हुई, जिसमें पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी जनता को संबोधित किया।
नामांकन के बाद जनसभा में बोलते हुए सुखवंत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, हम सबको मिलकर यह चुनाव लड़ना है और आप सभी गारंटी दिलाएं कि हमें विजय मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से आर्यन खान ने किया नामांकन दाखिल