26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
सारेकलां का दुर्गम पहाड़; जहां आतंकियों ने बनाया था अपना ठिकाना… देखें ये वीडियो  
Play video

सारेकलां का दुर्गम पहाड़; जहां आतंकियों ने बनाया था अपना ठिकाना… देखें ये वीडियो  

जंगल में चारों तरफ घने पेड़, घास-फूस थी, लेकिन शुरुआत में करीब एक किमी की पगडंडी पर कोई वनस्पति नहीं उगी थी।
Google source verification

भिवाड़ी के चौपानकी इलाके के गांव सारेकलां में जहां आतंकी कैंप चल रहा था, वहां घना जंगल और पहाड़ है। जंगल भी ऐसा कि लोग छिप जाएं तो उन्हें ढूंढना आसान नहीं होगा। राजस्थान पत्रिका की टीम ने जंगल में कई घंटे बिताए और यह जानने की कोशिश की कि आखिर अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के आतंकी मॉड्यूल का किसी को पता क्यों नहीं चला?


पत्रिका टीम पहुंची मौके पर


पत्रिका टीम अजमेरी नाके के बराबर में स्थित बांध की पाल से पहाड़ पर चढ़ी। मुय रोड से पहले सिर्फ बांध की पाल ही नजर आ रही थी। धीरे-धीरे आगे बढ़े तो रास्ता नजर आने लगा। जंगल में चारों तरफ घने पेड़, घास-फूस थी, लेकिन शुरुआत में करीब एक किमी की पगडंडी पर कोई वनस्पति नहीं उगी थी। ऐसा लग रहा था मानों इस रास्ते पर बड़ी संया में चहलकदमी हो। पैदल चलने वालों की वजह से एक पांव का रास्ता पहाड़ के अंदर ले जा रहा था। एक किमी के बाद यह रास्ता समाप्त हो गया। धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए तो पहाड़ के ऊपर कई जगहों पर एकदम सपाट मैदान देखने को मिले, जिनके बीच में पेड़ थे। अगर ड्रोन से भी निगरानी की जाए तो पेड़-पौधे और झाड़िय़ों के बीच छिपकर आसानी से बचा जा सकता है। पहाड़ के ऊपर चढ़ने के बाद चारों तरफ घने जंगल ही नजर आए। पहाड़ के ऊपर एक जगह पर पत्थरों का चूल्हा भी दिखाई दिया।


घना जंगल, दुर्गम पहाड़ी… आसानी से ले सकते हैं आतंकी शरण


पहाड़ पर ऊपर चढ़ते और नीचे उतरते हुए एक बात स्पष्ट हुई कि अगर इन दुर्गम रास्ते वाले पहाड़ों में कोई छिपकर बैठ जाए तो कई मीटर दूर से भी पता लगाना मुश्किल है। सैकड़ों फीट ऊंचे नीचे पहाड़ों में हजारों लोग छिपकर बैठ सकते हैं। यहां किसी को खोजना आसान नहीं है। कई किलोमीटर में फैले इन जंगलों को आसानी से आतंक की शरण स्थली बनाया जा सकता है। शायद इसी उद्देश्य से आतंकियों ने यहां पर ट्रेनिंग सेंटर संचालित किया। खास यह है कि इस पहाड़ के दो तरफ पक्की सडक़ है। साथ ही पास में हरियाणा की सीमा है। इसलिए यहां से आवागमन में सुविधा भी है। साथ ही पुलिस दबिश के दौरान भागने में भी आसानी की वजह से आतंकियों ने यहां पर पड़ाव डाला।


भिवाड़ी: शोरूम में लूट और मर्डर की घटना से आक्रोश; व्यापारी बैठे धरने पर, CCTV में देखें लूट की घटना