
पंथ रत्न ज्ञानी संत मस्कीन की स्मृति में टेल्को चौराहा पर संत मस्कीन गुरुद्वारे में शनिवार से तीन दिवसीय गुरमत समागम शुरू हो गया है। समागम के उपलक्ष्य में शुरू हुआ अखंड पाठ की समाप्ति के बाद अरदास होगी और भोग पडे़गा। दूसरे दिन कवि दरबार व तीसरे दिन रैन सभाई कीर्तन के बाद अमृतपान की रस्म के बाद समागम का समापन होगा। समागम में शामिल होने के लिए देश विदेश से संगत यहां पहुंची है। समागम में आने वाली संगत के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। इसमें करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां पांच एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। बाहर से आने वाली संगत को जानकारी के लिए पूछताछ कक्ष बनाया गया है। समागम में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के अलावा थाइलैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, लंदन आदि से संगत शामिल होगी। इस समागम में स्वर्ण मंदिर अमृतसर के जत्थेदार सहित अन्य प्रमुख लोग भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर ही संत मस्कीन की पुस्तकों की प्रदर्शनी व बुक स्टॉल भी लगाई गई है। तीन दिन तक लंगर भी चलेगा।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: जीप और कार में जोरदार टक्कर, घटना CCTV में हुई कैद