
अलवर। पत्रिका टीम ने अलवर शहर के कुछ आर्टिस्ट से मिलकर प्रशासन की कुंभकरणी नींद तोडऩे के लिए यह रचनात्मक प्रयास किया है। शहर में हर कॉलोनी से लेकर मुख्य सड़कें ऐसी हैं कि सड़क में गड्डे नहीं बल्कि गड्डों मे सड़क ढूंढनी पड़ती है। ऐसे में राजस्थान के पूर्वी प्रवेशद्वार अलवर में स्टेशन से बाहर निकलते ही कलक्टर निवास की तरफ जा रही सड़क पर यह गड्डा पिछले कई माह से जस का तस बना हुआ है। शहर में चारों तरफ सड़कें टूटी हुई हैं। प्रशासन बेफिक्र है, जनप्रतिनिधि अगली चुनावी तैयारी मेें है और विपक्ष अपनी गोटियां सेकने में लगा हुआ है। इस बीच जनता हर समय खतरे के बीच शहर में जी रही है। स्कूल के वाहनों मेें ठसाठस भरे बच्चों के लिए हर समय जान पर खतरा बना रहता है। वीडियो क्रेडिट- अंशुम आहूजा