
सोमवार को अलवर की प्याज मंडी में भारी आवक के चलते मंडी रोड पर जाम लग गया। यह स्थिति दो दिन की छुट्टी के बाद मंडी खुलने के कारण उत्पन्न हुई। शनिवार को नियमित रूप से मंडी का साप्ताहिक अवकाश रहता है, वहीं रविवार को पूर्णिमा के अवकाश के चलते मंडी में प्याज की आपूर्ति नहीं हुई। दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को भारी मात्रा में प्याज मंडी में पहुंचा। व्यापारी और किसान बड़ी संख्या में अपने माल को लेकर मंडी पहुंचे, जिससे रोड पर ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो गई। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी… जमने लगी बर्फ, कल से शीतलहर शुरू