17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: चंद मिनटों में 2 करों के शीशे तोड़े, करीब 1 लाख की नकदी व सामान पार

बहरोड़ नेशनल हाईवे पर कांकरदोपा गांव के पास होटल हाईवे किंग पर खड़ी दो कार के महज 15 मिनट में बाइक सवार बदमाशों ने शीशे तोड़ कर करीब एक लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

Google source verification

बहरोड़ नेशनल हाईवे पर कांकरदोपा गांव के पास होटल हाईवे किंग पर खड़ी दो कार के महज 15 मिनट में बाइक सवार बदमाशों ने शीशे तोड़ कर करीब एक लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। कार चालक जयपुर निवासी हसन ने बताया कि वह निम्स यूनिवर्सिटी से दो मेडिकल की स्टूडेंट को लेकर गुरुग्राम जा रहा था।

बहरोड़ में होटल पर खाना खाने के लिए कार में बैठी दोनों युवतियों ने अपने बैग कार में छोड़ दिये थे और कार होटल की पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान करीब आठ बजे एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशो ने उसकी कार के शीशे को तोड़कर कार में पीछे रखे बैग को चोरी कर ले गए।

बैग में करीब 50 हजार रुपए की नकदी व मेडिकल यूनिवर्सिटी के कागजात थे। इसके करीब 15 मिनट बाद दुबारा से बाइक सवार बदमाश आये और दूसरी कार के शीशे तोड़ कर उसमें रखा हुआ बैग भी चोरी कर ले गए। दूसरी कार में रखे बैग में 40 से 50 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान रखा हुआ था। कारों के शीशे तोड़कर चोरी की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: कॉलेज परिसर में बघेरा देखने का दावा, दहशत में लोग