17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: होप सर्कस पर होली मिलन समारोह, एक से बढ़कर एक नृत्यों की दी प्रस्तुति 
Play video

VIDEO: होप सर्कस पर होली मिलन समारोह, एक से बढ़कर एक नृत्यों की दी प्रस्तुति 

होप सर्कस पर होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों की तालियां बटोरी।

Google source verification

संयुक्त व्यापार महासंघ की ओर से होप सर्कस पर होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न बाजारों के व्यापारी मौजूद रहे। लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्यों की प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी। शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप की ओर से राधा कृष्ण की फूलों की होली, भगवान कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य, चरी नृत्य, रिम भवई नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान भगवान कृष्ण के जयकारे लगते रहे। कार्यक्रम में महेंद्र अमन व विजय शर्मा की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने फूलों की वर्षा भी की। कलाकारों ने ब्रज के होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें:
लगातार बढ़ते महिला रेप के मामले… आखिर कौन है जिम्मेदार? पढ़ें पूरी खबर