नौगांवा थाना पुलिस ने भरतपुर के फूटाकी गांव में चोरी की बाइकों के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को एक बाइक चोरी की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फूटाकी गांव में चोरी की बाइकें लाकर उनके पार्ट्स बेचे जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से कई बाइकें बरामद हुईं। ये बाइकें टुकड़ों में तोड़कर बेची जाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: मंडावरा गांव में बघेरे का आतंक, स्वान का शिकार कर पेड़ पर लटकाया