27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: मिनी सचिवालय में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की
Play video

VIDEO: मिनी सचिवालय में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

अलवर के मिनी सचिवालय में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया।
Google source verification

अलवर के मिनी सचिवालय में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। युवक का आरोप था कि उसके नाबालिग चचेरे भाई को 20 लोगों ने किडनैप कर पीटा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एक कॉन्स्टेबल पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया।

मामला कोर्ट मैरिज से जुड़ा है। मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक ने हाल ही में कोर्ट मरीज की थी। इसके बाद लड़की के परिजन युवक-युवती को पकड़ कर घर ले आये। इसके बाद कोर्ट मैरिज करने वाले युवक के चचेरे भाई को युवती के परिजनों ने किडनैप कर पीटा। किडनैप और मारपीट के मामले में न्याय न मिलने से आकाश वर्मा नामक युवक ने मिनी सचिवालय में खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया।

आकाश का आरोप है कि मालाखेड़ा पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही और एक कॉन्स्टेबल पैसे लेकर उनके लोगों को परेशान कर रहा है। मामले की शिकायत एएसपी से भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।