30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: जिला स्तरीय जनसुनवाई… समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Play video

VIDEO: जिला स्तरीय जनसुनवाई… समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अलवर के मिनी सचिवालय में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने की।

Google source verification

अलवर के मिनी सचिवालय में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने की।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।

इस जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान कई मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की जल्द उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, स्कूली बच्चों ने किया पूर्व अभ्यास