6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: कार्तिक मास: धर्म और संस्कृति का संगम

कार्तिक का महीना आते ही धार्मिक भक्ति का रंग छा गया है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास को विशेष महत्व दिया जाता है। इस महीने में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और स्नान का विशेष महत्व होता है।

Google source verification

कार्तिक का महीना आते ही धार्मिक भक्ति का रंग छा गया है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास को विशेष महत्व दिया जाता है। इस महीने में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और स्नान का विशेष महत्व होता है। प्राचीन काल से ही कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की परंपरा रही है। इस महीने में श्रद्धालु तारों की छांव में उठकर स्नान करते हैं। स्नान के बाद वे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है और भक्तजन भक्ति में लीन हो जाते हैं। अलवर के प्रसिद्ध पिनान के मंदिरों में इन दिनों भक्तिमय वातावरण है। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है और भक्तजन देर रात तक भक्ति में लीन रहते हैं। कार्तिक मास में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और मान्यता है कि इस महीने में की गई पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।