
तालुका विधिक सेवा समिति के तहत, देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में 5 से 12 नवम्बर 2024 तक विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीएलवी अनिल कुमार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तालडा गोविंदगढ़ में बाल विवाह रोकथाम पर जानकारी दी। उन्होंने नालसा की हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। इस अभियान में जनता से बाल विवाह रोकने में सहयोग की अपील की गई और बताया गया कि बाल विवाह में शामिल सभी व्यक्तियों को कठोर सजा का प्रावधान है। इस दौरान विज्जोराम हेडकांस्टेबल चौकी तालडा, प्रिंसिपल शांतनु ड़ागुर झाबरमल, रूपेंद्र शर्मा,खुशबू, रिकी, प्रवीण, रोहित, बसंत यादव आदि उपस्थित रहे।